
पटना: पटना के बख्तियारपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी। महिला की बेटी के साथ कुछ बदमाश छेड़खानी कर रहे थे जिसका उन्होंने विरोध किया था। घटना मंगलवार की सुबह की है। टेंट से बने एक घर में घुस कर कुछ बदमाश एक लड़की से छेड़खानी करने लगे। अपनी बेटी का अस्मत बचाने के लिए महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
मृतका की पहचान राजस्थान निवासी उष्माणा (60 वर्ष) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृत महिला घूम-घूम कर फेरी करके चटाई बेचती थी।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More