
बक्सर: उपेंद्र कुशवाहा के साथ गठबंधन कर बिहार में ग्रैंड डेमोक्रेटिक सर्कुलर रन बनाने वाले ओवैसी ने बक्सर के किला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ना केवल बीजेपी बल्कि महागठबंधन पर भी जोरदार हमला बोला. ओवैसी ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवा बदहाल स्थिति में है और आज तक यहां उद्योग धंधे नहीं लगे.बावजूद इसके लोग यहां विकास की माला जप रहे हैं.ओवैसी ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल तक के लालू प्रसाद यादव ने यहां शासन किया और अब नीतीश कुमार 15 साल से सत्ता में हैं. लेकिन 30 वर्षो के अंदर बिहार आज तक विकसित नहीं बन पाया. ऐसे में बिहार के लोगों को अब यह फैसला लेना होगा कि वह आगे विकास चाहते हैं या फिर विकास का झुनझुना चाहते हैं.बिहार विधानसभा चुनाव में कोरोना के लेकर भी जमकर सियासत हो रही है. एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. ओवैसी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी की गलत नीतियों के कारण ही देश में कोरोना जैसी महामारी फैली. सही समय पर अगर फैसला लिया जाता तो आज देश की स्थिति ऐसी नहीं होती.
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More