
रांची, भारत वार्ता संवाददाता: कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर घाट के निकट जंगल में बिहार से पिकनिक मनाने आए चार युवकों में से एक की गोली लगने से मौत हो गई है। शुक्रवार की देर शाम को हुई इस घटना में चार में से एक युवक बिहार के बक्सर जिले का प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष कुमार है। बताया जा रहा है कि फोटो खींचने के दौरान उसके सर्विस रिवाल्वर से गोली लगने से युवक की मौत हुई है। मृतक का नाम निखिल रंजन था। प्रशिक्षु डीएसपी और सिद्धार्थ नामक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस बीच मृतक के भाई विनीत रंजन ने बताया कि आपसी रंजिश में उनके भाई की हत्या की गई है। इस घटना से बिहार और झारखंड के पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।
कोडरमा के एसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने बताया कि गोली चली है और एक की मौत हुई है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षु डीएसपी रोहतास के रहने वाले हैं। सभी साथी तिलैया डैम घूमने गए थे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More