बड़ी खबर

बकरी चोरी के आरोप में 2 महिलाओं को सिर मुड़वा कर गांव में घुमाया और रस्सी में बांधकर पिटाई की

बकरी चोरी के आरोप में 2 महिलाओं को सिर मुड़वा कर गांव में घुमाया और रस्सी में बांधकर पिटाई की
भारत वार्ता संवाददाता
बकरी चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने 2 महिलाओं का सिर मुड़वाया और पूरे गांव में घुमाया. इससे भी संतोष नहीं हुआ तो कान पकड़ कर उठक बैठक करवाई फिर रस्सी में बांधकर जमकर पिटाई की. यह घटना कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के उत्तरी सिमरिया के अंतर्गत कोलासी आदिवासी टोला में सोमवार की है. दोनों महिलाओं के साथ दो पुरुषों के साथ भी यही किया गया. ग्रामीणों का आरोप था कि कटिहार से कचरा चुनने आए चारों आरोपियों ने एक ग्रामीण के खेत सेव उनकी दो बकरियों को चुरा लिया है. गांव वालों ने चारों आरोपियों को प्रताड़ित करने के बाद उन्हें वहां से भगा दिया. आश्चर्य की बात यह है कि यह सब कोलासी पुलिस चौकी के समीप हुई, मगर पुलिस अनजान बनी रही .जब घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो पुलिस को होश आया. घटना की छानबीन की जा रही है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

12 hours ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

3 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

4 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago