
कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता: पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस के बढ़ते कहर को रोकने के लिए पूर्ण लॉक डाउन का सरकार ने ऐलान कर दिया है. 16 से 30 मई तक राज्य में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा. लॉकडाउन लगाने की शनिवार को घोषणा की. शनिवार को मुख्य सचिव ए बंधोपाध्याय ने बताया कि महामारी को रोकने के लिए रविवार को सुबह 6:00 बजे से 30 मई की शाम 6:00 बजे तक कठोर पाबंदियां रहेंगी.
सख्त पाबंदियां
मुख्य सचिव ने बताया कि इस अवधि के दौरान सभी सरकारों और निजी कार्यालय, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, बार, खेल कॉम्प्लेक्स, पब और ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे. प्राइवेट वाहन, टैक्सी, बस, मेट्रो रेल, उपनगरीय ट्रेन भी नहीं चलेंगी. पेट्रोल पम्प खुले रहेंगे और आवश्यक सेवाएं जैसे कि दूध, पानी, दवा, बिजली, अग्निशमन, कानून एवं व्यवस्था और मीडिया इस प्रतिबंध के दायरे में नहीं आएंगे. होम डिलीवरी की सेवाओं को मंजूरी दी जाएगी.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More