बंगाल में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा : अमित शाह बोलपुर में किया ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

कोलकाता संवाददाता: बंगाल दौरे के दूसरे दिन रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कहाहै कि बंगाल में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा है. उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में कमल छाप पर बटन दबाने और ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. अमित शाह ने आज बोलपुर में रोड शो किया जिसमें भारी भीड़ उमड़ी. उन्होंने कहा कि सरकारी भ्रष्टाचार, गिरती कानून व्यवस्था, परिवारवाद और सरहद इलाकों में घुसपैठ की बढ़ती समस्या से बंगाल त्रस्त है. यहां की राजनीतिक हिंसा चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि बंगाल में बदलाव की बयार बह रही है. यह बदलाव यहां के विकास के लिए है. अमन चैन के लिए है. बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए है.

मिट्टी के बर्तन में बना खाना खाया

केंद्रीय गृह मंत्री ने एक बाउल सिंगर के घर जमीन पर बैठकर खाना खाया. अमित शाह के लिए इस परिवार के लोगों ने मिट्टी के बर्तन में चावल बनाया था .

बोलपुर में शाह की दहाड़ काफी अहम

बोलपुर में भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह की सभा और लोगों के अपार समर्थन तो काफी अहम माना जा रहा है. यह वह लोकसभा क्षेत्र है जहां से कम्युनिस्ट पार्टी के सोमनाथ चटर्जी सात बार सांसद रहे. दो बार से इस सीट पर तृणमूल का कब्जा है. शाम को अमित शाह दिल्ली लौट जाएंगे.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago