ब्रेकिंग न्यूज़

बंगाल चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में बिहार से सिर्फ एक और झारखंड से 2 नाम

पटना संवाददाता: कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारक की सूची जारी की है . उनमें सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नाम शामिल है. इनमें बिहार से एकमात्र राज्यसभा सदस्य डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह का नाम है जबकि झारखंड से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और खाद आपूर्ति व वित्त मंत्री रामेश्वर ओरांव, और मंत्री आलमगीर आलम शामिल है. दूसरे स्टार प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, भूपेश बघेल, कमलनाथ, अधीर रंजन चौधरी, बी.के. हरिप्रसाद, सलमान खुर्शीद, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जितिन प्रसाद, आपीएन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, मनन, प्रदीप भट्टाचार्य, दीपा दासमुंशी, एएच खान चौधरी, अभिजीत मुखर्जी, दीपेन्द्र हुड्डा, अजहरुद्दीन, जयवीर शेरगिल, पवन खेड़ा और बीपी सिंह. के नाम है.

इनमें अभिजीत मुखर्जी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे हैं . जबकि क्रिकेट खिलाड़ी अजहरुद्दीन का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में है. लेकिन इस सूची को लेकर कांग्रेस में भारी असंतोष बताया जा रहा है क्योंकि इसमें गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा सहित कई प्रमुख नेताओं के नाम नहीं है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

19 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago