बड़ी खबर

बंगाल के राज्यपाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप,महिला ने कहा- मेरे साथ छेड़खानी हुई; बोस बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश है

Bharat varta desk:

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव अपने चरम पर है। राजनीति का हर दांव पेंच से अपने विपक्षी को परास्त करने की कार्रवाई चल रही है। इसी बीच राजभवन से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। कोलकाता राजभवन में एक अस्थायी महिला कर्मचारी ने गुरुवार को राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर शील भंग करने का आरोप लगाया है। कर्मचारी ने लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। राज्यपाल के खिलाफ पुलिस शिकायत के बाद राजभवन और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इस मामले में गुरुवार शाम को जारी एक पूर्व बयान में राज्यपाल ने छेड़छाड़ के आरोप से इनकार किया और इसे चुनावी लाभ हासिल करने का प्रयास बताया है। राजभवन से जारी बयान में लिखा गया है कि “सच्चाई की जीत होगी। मैं गढ़ी गई कहानियों से डरने से इनकार करता हूं। अगर कोई मुझे बदनाम करके कुछ चुनावी लाभ चाहता है, तो भगवान उन्हें आशीर्वाद दें। लेकिन वे बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ मेरी लड़ाई को नहीं रोक सकते।”

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

15 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

2 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago