राज्य विशेष

बंगाल के प्रत्येक दुर्गा पूजा समिति को पश्चिम बंगाल सरकार देगी ₹50000, सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर लगी रोक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना वायरस प्रकोप के बीच अगले माह होने जा रही दुर्गा पूजा को लेकर कई सारे नियम साझा किए. नए नियमों के मुताबिक इस साल दुर्गा पूजा पंडाल में किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा पंडाल चारों तरफ से खुले होंगे. ममता बनर्जी ने कहा कि दुर्गा पूजा कमेटियों को राज्य सरकार की तरफ से 50 हजार रुपये अनुदान के तौर पर दिए जाएंगे. 80,000 फेरीवालों को दुर्गा पूजा से पहले 2000 रुपये की एकमुश्त अनुदान राशि दी जाएगी.ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल को चारों तरफ से खुला रखना होगा. पंडाल के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर रखना होगा और मास्क पहनना भी अनिवार्य होगा. ममता बनर्जी ने कहा कि सभी को सामाजिक दूरी के नियमों को अपनाना होगा. इसके अलावा पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की इजाजत नहीं होगी. बता दें पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब करीब एक महीने का समय बचा है. ऐसे में कोविड-19 महमारी के मद्देनजर सादगी से उत्सव मनाने की तैयारियां पूरे शहर में शुरू हो गई हैं और आयोजक संक्रमण को फैलने से रोकने के उपाय पर काम कर रहे हैं.ज्वलंत विषयों की थीम पर पूजा पंडाल बनाने के लिए ख्याति प्राप्त दक्षिण कोलकाता के आयोजक समाजसेवी संघ ने इस बार अपने खुले पंडाल की दिशा बदलकर दक्षिणी एवेन्यू की ओर करने का फैसला किया है ताकि श्रद्धालु अपने वाहन में बैठक कर दूर से ही देवी दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन कर सकें.

Kumar Gaurav

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

11 hours ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

13 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

16 hours ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 day ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

5 days ago