देश दुनिया

फ्रांस सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए दोबारा कर्फ्यू लगाने का किया ऐलान

पेरिस: कोरोना महामारी का खतरा लोगो को रोजाना परेशान कर रहा है। फ्रांस में कोरोना की दूसरी लहर के डर के बीच सरकार ने कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कोरोना की दूसरी लहर के बीच कई शहरों में कर्फ्यू का ऐलान किया है। जिन शहरों में कर्फ्यू का ऐलान किया गया है उसमे पेरिस, लिली, ल्योन, मर्सेल, टोलोस शहर शामिल हैं। कर्फ्यू सुबह 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक लगा होगा। यानि सुबह 6 बजे से सुबह 9 बजे के बीच ही लोगों को जरूरी काम के लिए ढिलाई दी जाएगी। यह कर्फ्यू शनिवार से लागू हो जाएगा और इसे चार हफ्तों के लिए लगाया गया है।स्थानीय मीडिया को दिए इंटरव्यू में मैक्रों ने कहा कि हमे लगता है कि कर्फ्यू पर्याप्त नहीं है, देश कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, लेकिन हमने अभी पूरा नियंत्रण नहीं खोया है।हम ऐसी स्थिति मे हैं जो चिंताजनक है, लेकिन हमने कोरोना की पहली लहर से निष्कर्ष निकाले हैं। जिस संक्रमण को हम पिछले 8 महीनों से जानते हैं, वह दोबारा लौट रहा है। बता दें कि फ्रांस में जुलाई माह से कोरोना लगातार अपनी मौजूदगी को बढ़ा रहा है, 10 अक्टूबर को देश में कोरोना के सर्वाधिक 27000 मामले सामने आए थे। बुधवार तक के जो आंकड़े फ्रांस प्रशासन ने दिए हैं उसके अनुसार देश में कोरोना के 756472 संक्रमण के मामले हैं, जबकि 32942 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Kumar Gaurav

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

6 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

1 week ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago