फिर राजद कार्यालय में तेज प्रताप ने किया ड्रामा, जगदानंद हुए जलील


पटना, भारत वार्ता संवाददाता:
पत्रकारों और विरोधी दल के लोगों को तुम -ताम करने वाले राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह लगातार लालू प्रसाद के बड़े लाडले तेज प्रताप से जलील हो रहे हैं मगर पद का मोह छोड़ नहीं पा रहे हैं। आज तेज प्रताप ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर एक बार फिर ड्रामा किया और अपमानित होकर जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय से निकल गए। इसके पहले जब तेज प्रताप ने जगदानंद सिंह को हिटलर कहा और अपमानित किया था तो वह कई दिनों तक पार्टी कार्यालय नहीं आए । अब लोगों की नजर इस बात पर लगी है कि आगे वे क्या करते है?

आज क्या हुई घटना

कल रात दिल्ली से पटना लौटे आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव आज अचानक से पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंच गये। पहले वे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के चेंबर में जाकर बैठ गए। उस समय जगदानंद सिंह अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। उनके पास प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी भी मौजूद थे। तेज प्रताप ने मृत्युंजय को अपने पास तलब किया। उन्हें अपना संदेश दिया उसके बाद वे फिर से जगदानंद सिंह के कार्यालय में चले गए। इस बीच तेज प्रताप के समर्थकों ने इस बात को प्रचारित करना शुरू किया कि तेज भैया ने जगदानंद सिंह को अपने पास तलब किया है। अब जगदानंद सिंह को तेज प्रताप के पास आना पड़ेगा। तेज प्रताप के समर्थकों ने यह भी कहा कि लालू प्रसाद का ऐसा संदेश आया है कि जगदानंद को तेज प्रताप के पास आना होगा। इस बीच विधान पार्षद सुनील सिंह अचानक वहां पहुंचे और तेज प्रताप को कुछ संदेश दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने दिल्ली से लालू प्रसाद द्वारा कही गई कुछ बातें तेज प्रताप को बताई। उसके बाद उन्होंने तेज प्रताप को लालू प्रसाद के चेंबर से निकाल कर दूसरे चेंबर में ले जाकर बिठाया। उधर अपने चेंबर में बैठकर जगदानंद सिंह सारी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। करीब 2 घंटे तक ड्रामा चलता रहा।

तमतमा कर चैंबर से बाहर निकल गए जगदानंद

इसके बाद वे अचानक तमतमा कर अपने चेंबर से निकले और बाहर जाने लगे। मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल पूछना चाहा तो उन्होंने गुस्से में कहा कि ऐसा करोगे तो कल से कार्यालय में प्रवेश बंद करा देंगे। उसके बाद वे गाड़ी पर बैठकर घर की ओर निकल गए। जगदानंद सिंह की रोज हो रही बेइज्जती राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर तेजप्रताप ने कहा कि वे रोज कार्यालय आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं चेंबर में तो था, जगदानंद आ जाते मिलने। जानकारों का कहना है कि आखिर किसकी शह पर तेज प्रताप प्रदेश अध्यक्ष की धज्जियां उड़ा रहे हैं? तेज प्रताप के समर्थक दावा कर रहे हैं कि उन्हें लालू जी का आशीर्वाद मिल गया है। राजद में मचे इस घमासान पर दूसरे दल के लोग मजे ले रहे हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

5 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago