
Bharat varta desk: रेल यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष और रामायण रिसर्च काउंसिल के सदस्य विष्णु खेतान ने फिनलैंड के राजदूत रवीश कुमार से आज भागलपुर के बरारी मोहल्ले में स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और रामायण रिसर्च काउंसिल की ओर से सीतामढ़ी में बनाए जाने वाले 251 मीटर ऊंची मां सीता की प्रतिमा के बारे में जानकारी दी। मां सीता की भव्य प्रतिमा और राम मंदिर निर्माण के संघर्ष के इतिहास से संबंधित ग्यारह सौ पेज की किताब के बारे में जानकारी देने वाला फोल्डर राजदूत को सौंपा। रवीश कुमार ने रामायण रिसर्च काउंसिल की योजना की तारीफ की और उसे भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विष्णु खेतान ने बताया कि भागलपुर जिले के नवगछिया के रहने वाले कुमार सुशांत के नेतृत्व में रामायण रिसर्च काउंसिल ने सीतामढ़ी में मां सीता की मूर्ति स्थापना के लिए जमीन चिन्हित कर लिया गया है। कुछ जमीन दान स्वरूप मिल रहा है और कुछ खरीदा जा रहा है। इलाके को शक्ति क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं राम मंदिर निर्माण आंदोलन पर 1105 की किताब तैयार कर ली गई है जिसकी पांडुलिपि भी पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रामायण रिसर्च काउंसिल के संस्थापक कुमार सुशांत ने भेंट किया है। इस पुस्तक का भारत की क्षेत्रीय भाषाओं के साथ-साथ दुनिया की कई भाषाओं में अनुवाद किया जाना है।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More