
रांची, भारत वार्ता संवाददाता: कोरेगाँव हिंसा मामले में न्यायिक हिरासत में रखे गए झारखंड के मानवाधिकार कार्यकर्ता फ़ादर स्टैन स्वामी की मौत को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुखद बताया है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और सीताराम येचुरी ने भी उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया है। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के कई हस्तियों ने मौत की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
स्टैन स्वामी पर 2018 के भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में शामिल होने और नक्सलियों के साथ संबंध होने के आरोप भी लगाए गए थे. उन्हें झारखंड की राजधानी रांची से एनआईए ने
गिरफ्तार किया था। 85 साल केस्टैन स्वामी न्यायिक हिरासत में काफी दिनों से बीमार थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। देशभर के मानवाधिकार कार्यकर्ता उनकी रिहाई की मांग काफी दिनों से कर रहे थे। सोशल मीडिया पर मौत की घटना छाई रही। इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने इसे एक त्रासदी बताया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वे आदिवासी, कमजोर और वंचितों की आवाज थे। गरीबों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाना उन्हें महंगा पड़ा। उन्हें 85 साल की उम्र में जेल में डाल दिया गया। मरने के लिए छोड़ दिया गया। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हर शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ता का पूरे देश में यही हश्र हो रहा है।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More