
Bharat varta desk : भारतीय पुलिस सेवा के निलंबित और भगोड़ा घोषित अधिकारी मणिलाल पाटीदार को पकड़ने के लिए सरकार इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख करने का ऐलान कर दिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए अभी तक ₹50000 का इनाम घोषित था।
पाटीदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें राजस्थान और गुजरात के अहमदाबाद समेत अन्य कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है जहां उनके छिपे होने का अनुमान है। उन्हें एक कारोबारी की हत्या के एक मामले में खोजा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के महोबा में पाटेदार के एसपी रहते कबरई क्षेत्र के रहने वाले क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को 8 सितंबर 2020 के दिन संदिग्ध हालत में गोली लग गई थी. उन्होंने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। कारोबारी की मौत के बाद उनके भाई ने एसपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि एसपी ने उन्हें गोली मरवा दी है। शिकायत की जांच के बाद अधिकारियों ने एसपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया था लेकिन वह फरार हो गए। बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More