
पटना: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 7 आईएएस अधिकारियों के तबादला की अधिसूचना जारी की गई है। त्रिपुरारी शरण को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। संजीव कुमार सिन्हा को राजस्व पर्षद का अध्यक्ष बनाया गया है। सुधीर कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग का अपर मुख्य जाँच आयुक्त बनाया गया है।
वित्त विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। मीणा अगले आदेश तक मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त के भी प्रभार में रहेंगे। भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त रहे वंदना किनी को श्रम संसाधन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। किनी के पास कला संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव का भी प्रभार रहेगा। मिहिर कुमार सिंह को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार को दरभंगा प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है।
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More