
Bharat varta desk:
बिहार के बेगूसराय जिले में प्रेमी ने प्रेमिका के घर के सामने गोली मारकर आत्महत्या कर दी है।
प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो जाने से दुखी प्रेमी ने उसकी चौखट पर खुद को उड़ा लिया है। घटना बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदपुरा की है। गुरुवार को प्रेमिका के दरवाजे पर प्रेमी छात्र का खून से लथपथ शव मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने उसके दरवाजे पर ही सिर में गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। हालांकि, घटनास्थल से कोई हथियार नहीं बरामद हुआ है। इसीलिए कुछ लोग इस घटना को हत्या का मामला भी बता रहे हैं। मृतक की पहचान चांदपुरा निवासी परमानन्द महतो के पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More