
सुपौल ,भारत वार्ता संवाददाता: बाजार के एक निजी क्लिनिक में कंपाउंडर की फंदे से लटककर संदेहास्पद मौत हो गई है. मृतक पिपरा थाना क्षेत्र के जोलाहनियाँ का रहने वाला संजय मंडल बताया गया है. संजय वर्षों से मां देवता हड्डी हॉस्पिटल में नौकरी करता था.घटना की जानकारी मिलने पर उक्त निजी क्लिनिक के संचालक डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह और मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए हैं. मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.मौके पर सदर पुलिस भी पहुंच जांच में जुट गई है. जानकारों की माने तो प्रथम दृष्टया फंदे से लटकी लाश को देखकर प्रतीत होता है कि किसी ने उसकी हत्या कर लाश को फंखे से लटका दिया है.परिजन भी शव की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं. उनका कहना है कि आत्महत्या का कोई कारण नहीं है.सच्चाई पुलिस की जांच के बाद सामने आएगी.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More