पॉलिटिक्स

प्रशांत किशोर बोले-अभी दशकों तक राजनीति के केंद्र में रहेगी भाजपा, राहुल गांधी पर निशाना साधा


Bharat varta desk:
प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा आने वाले दशकों में राजनीति के केंद्र में रहने वाली है। चाहे वे जीतें, चाहे वे हारें। वैसे ही है जैसा कांग्रेस के लिए शुरुआती 40 वर्षों में। भाजपा कहीं नहीं जा रही है।
प्रशांत किशोर इन दिनों बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ गोवा के दौरे पर हैं। दुआ में ममता बनर्जी अपनी पार्टी की विस्तार के लिए प्रयास कर रही है। एक कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अगर आप 30 फीसदी वोट सुरक्षित कर लेते हैं तो आप जल्द कहीं नहीं जा रहे। उन्होंने कहा कि इस झांसे में नहीं रहना है कि लोग नाराज हो रहे हैं और नरेंद्र मोदी को सत्ता से बाहर कर देंगे।
आपको अगले दशकों तक नरेंद्र मोदी से लड़ना होगा।
उन्होंने कहा कि समस्या राहुल गांधी के साथ है। उन्हें लगता है कि यह बस समय की बात है, जब लोग उन्हें (नरेंद्र मोदी) सत्ता से बाहर कर देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने जा रहा है। जब तक आप उनकी ताकत की जांच और परख नहीं कर लेते, आप उन्हें हराने के लिए काउंटर नहीं कर सकते। प्रशांत किशोर ने कहा कि समस्या इस बात को लेकर है कि लोग नरेंद्र मोदी की ताकत को समझने के लिए समय नहीं दे रहे हैं। ऐसी उनमें क्या बात है कि वे जनता में लोकप्रिय, जब तक आप इस बात को समझेंगे नहीं तब तक आप उनका काउंटर नहीं कर सकते हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

4 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

20 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago