
Bharat varta desk: बिहार में एक बार पिट चुके चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर फिर से बिहार में भाग्य आजमाने की तैयारी में हैं। पिछले दिनों कांग्रेस से नकारे जाने के बाद प्रशांत अब अपने लिए रणनीति तैयार करने की तैयारी में हैं। वे अब दूसरों के लिए काम नहीं करेंगे। इन दिनों प्रशांत बिहार में हैं।
उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि जनता के बीच जाने का समय आ गया है। इसकी शुरुआत बिहार से होगी। यहां बताते चले कि प्रशांत विहार के ही रहने वाले हैं।
प्रशांत किशोर ने ट्वीट में कहा है कि, “लोकतंत्र में प्रभावशाली योगदान देने की उनकी भूख और लोगों के प्रति कार्य नीति तैयार करने में मदद करने का सफर काफी उतार- चढ़ाव वाला रहा है। आज जब वह पन्ने पलटते हैं तो लगता है कि समय आ गया है कि असली मालिकों के बीच जांए। यानी लोगों के बीच ताकि उनकी समस्याओं को बेहतर तरीके से समझ सकें और ‘जन सुराज’ की पथ पर अग्रसर हो सकें।”
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More