
Oplus_131072
Bharat varta Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। सासाराम के विक्रम में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “सासाराम के लोग जानते हैं कि भगवान राम के कुल की क्या रीत थी. ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई’, एक बार वचन दे दिया तो उसको पूरा करना है.” पहलगाम की घटना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा, “मैंने बिहार की धरती से देश को वादा किया था. वचन दिया था. बिहार की धरती से आंख में आंख मिलाकर हमने कह दिया था कि आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा. बिहार की धरती से मैंने कहा था उन्हें (आतंकी) कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी. आज जब मैं बिहार आया हूं तो अपने वचन को पूरा करने के बाद आया हूं.” नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये हमारा बिहार वीर कुंवर सिंह की धरती है. यहां के हजारों नौजवान देश की सुरक्षा के लिए सेना में, बीएसएफ में अपनी जवानी खपा देते हैं.”प्रधानमंत्री ने लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सासाराम के नाम में ही राम है. पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे इस पवित्र भूमि पर बिहार के विकास को नई गति देने का सौभाग्य मिला है. यहां करीब 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. प्रधानमंत्री ने लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर उन पर जमकर प्रहार किया.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More