बड़ी खबर

प्रधानमंत्री बोले-मेरे 15 अगस्त के भाषण के लिए अधिक से अधिक सुझाव भेजिए

Bharat varta desk

बजट के बाद आज पहली बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 112वां एपिसोड प्रसारित हुआ। पीएम मोदी ने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस पर बात की।साथ ही उन्होंने हैंडलूम पर भी चर्चा की। हर साल 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे मनाया जाता है। पीएम ने कहा- आजादी के पर्व पर एक कपड़ा खादी का जरूर लें। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कहा कि आप इस साल भी मुझे अपने सुझाव भेजिए। मैं ज्यादा से ज्यादा सुझावों को 15 अगस्त के संबोधन में कवर करूँगा।

असम का मोइदम वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल
असम मोइदम में अहोम राजवंश के टीले वाले कब्रस्तान को 26 जुलाई को यूनेस्को की वर्ल्ड हैरिटेज लिस्ट में शामिल कर लिया गया। कल्चरल कैटेगरी में शुमार मोइदम भारत की 43वीं हैरिटेज साइट है। मोइदम, अहोम राजाओं, रानियों और रईसों की कब्रें हैं। मोदी ने कहा- आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर ये क्या है। इसका नाम है पहाड़ी पर एक चमकता शहर। यह अहोम साम्राज्य का है। हेरिटेज साइट बनने के बाद यहां और अधिक पर्यटक आएंगे। 

पीएम बोले- खादी पर गर्व करें, इसका कारोबार 400 प्रतिशत तक बढ़ा
हैंडलूम को लेकर दुनिया आकर्षित हो रही है। कई कंपनियां तो AI के माध्यम से इसे प्रमोट कर रही है। हैंडलूम की बात हो और खादी की चर्चा न हो, ये संभव नहीं है। खादी का कारोबार 400 प्रतिशत तक बढ़कर डेढ़ लाख करोड़ रुपए का हो गया है। आपके पास बहुत सारे कपड़े होंगे। आजादी के पर्व पर एक कपड़ा खादी का जरूर लें। उन्होंने बाघों के संरक्षण पर भी जोर दिया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

6 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

7 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago