बड़ी खबर

प्रधानमंत्री बोले -देश ने रचा नया अध्याय, त्योहारों को सावधानी से मनाने की अपील


Bharat varta desk:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के नाम संबोधन में कहा कि
21 अक्टूबर को भारत ने 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया। यह उपलब्धि देश के प्रत्येक व्यक्ति की है। इसके लिए मैं देश के हर नागरिक को बधाई देता हूं। इस मौके पर उन्होंने देश के लोगों को त्योहारों को सावधानी के साथ मनाने की अपील की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि एक सौ करोड़ लोगों को टीका एक उपलब्धि नहीं है बल्कि एक नए अध्याय की रचना है। देश के सामर्थ का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि इस मामले में लोग भारत के टीकाकरण की तुलना दूसरे देशों से कर रहे हैं। लेकिन इसमें एक बात छूट जाती है कि दुनिया के दूसरे देशों के लिए वैक्सीन पर रिसर्च करना, वैक्सीन खोजना, इसमें दशकों से उनकी expertise थी। भारत को ऐसे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था मगर इस बार भारत आत्मनिर्भर हो गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछली दिवाली हर किसी के मन में एक तनाव था, लेकिन इस दिवाली 100 करोड़ वैक्सीन डोज के कारण एक पैदा हुआ विश्वास है। अगर मेरे देश की वैक्सीन मुझे सुरक्षा दे सकती है, तुम मेरे देश में बने सामान मेरी दिवाली को और भी भव्य बना सकते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में कृषि व्यवस्था ने हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती से संभाला। इस क्रम में उन्होंने खेती और किसानों के लिए किए जा रहे सरकार के कामकाज की जानकारी दी।
पीएम मोदी ने कहा कि देश के नागरिकों ने ताली, थाली बजाई, दीए जलाए तब कुछ लोगों ने कहा था कि क्या इससे बीमारी भाग जाएगी? लेकिन हम सभी को उसमें देश की एकता दिखी, सामूहिक शक्ति का जागरण दिखा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

7 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago