प्रधानमंत्री के मंच पर नीतीश बोले-अब कहीं नहीं जाएंगे यहीं रहेंगे,पीएम ने लगाया ठहाका

Bharat varta desk:

औरंगाबाद में पीएम मोदी के आगमन पर सीएम नीतीश कुमार ने मंच से उनका स्वागत किया. नीतीश कुमार ने मंच पर कुछ ऐसा कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठहाका लगाकर हंसे. नीतीश कुमार ने कहा कि वो कुछ समय इधर उधर चले गए थे. लेकिन अब वो कहीं नहीं जाएंगे, यहीं रहेंगे. जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये कहा तो प्रधानमंत्री मोदी व बिहार के राज्यपाल समेत सभी लोग ठहाका लगाकर हंसे.

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की कई परियोजनाओं का जिक्र किया और पीएम मोदी का धन्यवाद किया. उन्होंने कुछ परियोजनाओं को लेकर अपनी मांगों को भी दुहराया. वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को कहा कि आप इसबार हर हाल में 400 के पार होंगे. हमें पूरा भरोसा है. कुछ लोग जो इधर-उधर कर रहे हैं, उसका कुछ नहीं होने वाला है.

गौरतलब है कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब डेढ़ साल के बाद एकसाथ एकमंच पर दिखे हैं. 6 मार्च को प्रधानमंत्री बेगूसराय आएंगे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago