
भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क: आज से देश में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. मां दुर्गा की पूजा, आराधना, पाठ, मंत्र से माहौल पवित्र हो रहा है . चारों ओर दुर्गा सप्तशती के मंत्र गूंज रहे हैं. इसके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह-सुबह देशवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही आज से प्रधानमंत्री का नौ दिनों का उपवास भी शुरू हो चुका है. देश के लोगों को इस बात की जानकारी है कि प्रधानमंत्री शारदीय और चैत्र दोनों नवरात्रि में नौ दिनों तक उपवास रहकर महाशक्ति की उपासना करते हैं.
40 साल से कर रहे हैं शक्ति की उपासना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नरेंद्र मोदी करीब 4 दशकों से शक्ति की उपासना करते आ रहे हैं .नवरात्र की उपासना के दौरान केवल गर्म पानी पीते हैं. दिन में सिर्फ एक बार फलाहार करते हैं . प्रधानमंत्री बनने के दौरान जब पहली बार नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर थे तो नवरात्र के दौरान उन्होंने वहां भी केवल गर्म पानी पिया था. यह बात उस समय सुर्खियों में थी. नवरात्र में 9 दिनों तक प्रधानमंत्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं और सुबह शाम मां दुर्गा की आरती करते हैं.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More