प्रधानमंत्री का ममता पर निशाना, बोले मोदी -लोकसभा में टीएमसी हाफ, इस बार साफ


कोलकाता संवादाता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में विशाल रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि लोससभा में टीएमसी हाफ, इस बार साफ. उन्होंने कहा कि आज की भीड़ को देखकर लोग समझ रहे होंगे कि आज 2 मई आ गई है.
उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा वो पार्टी है, जिसके डीएनए में बंगाल का सूत्र है.भाजपा वो पार्टी है, जिस पर बंगाल का अधिकार है.भाजपा वो पार्टी है जिस पर बंगाल का कर्ज है.भाजपा ये कर्ज कभी चुका नहीं सकती, लेकिन बंगाल की माटी का तिलक लगाकर उसे विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाना चाहती है.
ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल के लोग आपसे केवल यही एक सवाल पूछ रहे हैं.बंगाल ने परिवर्तन के लिए ममता दीदी पर भरोसा किया था.लेकिन दीदी ने ये भरोसा तोड़ दिया. इन लोगों ने बंगाल को अपमानित किया.यहां की बहन-बेटियों पर अत्याचार किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वामपंथियों के विरुद्ध ममता दीदी ने पोरिवर्तन का नारा दिया था.बंगाल से ‘मां, माटी, मानुष’ के लिए काम करने का वादा किया.लेकिन आप मुझे बताएं, क्या टीएमसी पिछले 10 वर्षों में यहां आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने में सफल रही है? हाल ही में, एक 80 वर्षीय मां पर क्रूरता ने पूरे देश के सामने अपका क्रूर चेहरा दिखाया.मैं दीदी को बहुत समय से जानता हूं.वह वही व्यक्ति नहीं है, जिसने वामपंथ के खिलाफ आवाज उठाई थी.वह अब किसी और की भाषा बोलती हैं.आपने बंगाल को विकास के बजाय अलगाव की ओर धकेल दिया है और इसी वजह से कमल खिल रहा है.


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा को निडर होकर वोट दें, खराब शासन के खिलाफ वोट करें.पीएम मोदी ने राहुल गांधी के ‘हम दो हमारे दो’ आरोप का जवाब अपने दोस्त गिनाकर दिया. उन्होंने लेफ्ट कांग्रेस गठबंधन पर भी हमला बोला.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago