बड़ी खबर

प्रकाशकों के कार्यालय और घरों पर इनकम टैक्स का छापा, 5 करोड़ नगद बराबर

Bharat varta desk:

प्रयागराज में विभिन्न प्रकाशन समूह के यहां भी छापेमारी में 5 करोड़ से अधिक नगद बरामद किए गए हैं जिनका कोई हिसाब किताब नहीं मिल रहा है। समसामयिक घटनाचक्र के मालिक के चर्चलेन स्थित कार्यालय और आवास से दो करोड़ रुपये मिले। जबकि शिव पब्लिसिंग हाउस के मालिक और उनके भाई के तेलियरगंज, कटरा, जानसेनगंज स्थित घर, प्रिंटिंग प्रेस के अलावा शोरूम से भी तीन करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं।

पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की गड्डियों की मशीनों से गिनती कराई गई। उधर, राजीव प्रकाशन समूह के मालिक के घर, ज्वेलरी शोरूम के अलावा पेपर मिल के दफ्तरों, गोदामों को खंगालने और दस्तावेजों की जांच करने का काम देर रात तक जारी रहा। आयकर अफसरों की 20 से अधिक टीमें दिनभर कारोबारियों के घरों, दफ्तरों और गोदामों का चप्पा-चप्पा खंगालती रहीं। घटनाटचक्र के मालिक संतोष चौधरी घर और दफ्तर में रखे दो करोड़ रुपये से अधिक का हिसाब नहीं दे सके। इसे जब्त कर लिया गया।

शिव पब्लिसिंग हाउस के मालिक सुभाष चंद्र गुप्ता के घर से 40 लाख रुपये मिले। हिसाब न मिलने के बाद इन रुपयों को भी आयकर विभाग ने जब्त कर लिया। शिव पब्लिसिंग हाउस के मालिक के भाई के ठिकानों से भी नकदी मिली है। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि इन प्रकाशन समूहों के करोड़ों कि चल अचल संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं जिनकी छानबीन चल रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

3 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

6 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

6 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

7 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

1 week ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

1 week ago