Categories: बड़ी खबर

पैदल चलकर वोटिंग सेंटर पहुंचे पीएम मोदी, अहमदाबाद के रानिप में डाला वोट

अहमदाबाद, भारत वार्ता संवाददाता: गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज  मतदान हो रहा है. पीएम मोदी ने भी अहमदाबाद के राणिप स्थित निशान पब्लिक स्कूल में अपना वोट डाला. इससे पहले पीएम मोदी राजभवन से वोटिंग सेंटर के लिए निकले. पीएम मोदी ने स्कूल के रास्ते में खडे़ लोगों का अभिवादन किया. पोलिंग बूथ पर पीएम नरेंद्र मोदी कतार में खड़े रहे और नंबर आने के बाद वोट डाला.

वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने कहा, लोकतंत्र का पर्व गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के लोगों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया है. मैं देश की जनता का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए मैं चुनाव आयोग को भी बधाई देना चाहता हूं. वोट डालने के बाद पीएम मोदी अपने भाई सोमाभाई से मिलने भी जाएंगे.

इससे पहले, उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने को कहा. गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के लिए सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ था, जो शाम 5 बजे तक चलेगा. ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं गुजरात की जनता खासतौर से महिलाओं और युवाओं से गुजारिश करता हूं कि वह दूसरे चरण के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें. मैं सुबह 9 बजे अपना वोट डालूंगा.’ वहीं गृह मंत्री अमित शाह भी आज अहमदाबाद में अपना वोट डालेंगे.  गुजरात में पहले चरण के तहत राज्य की 89 विधानसभा सीटों पर एक दिसंबर को वोटिंग हो चुकी है. नतीजों की घोषणा 8 दिसंबर को होनी है.

हार्दिक बोले- बीजेपी ने बनाए रखी कानून-व्यवस्था

बीजेपी नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि मैं सबसे वोट करने की अपील करता हूं. बीजेपी ने गुजरात में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखी और विकास किया. इस दौरान सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी मतदान किया.

93 सीटों पर हो रहा मतदान

दूसरे और आखिरी चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है. बीजेपी के सामने 27 साल की सत्ता को कायम रखने की चुनौती है. वहीं कांग्रेस और आप इसमें सेंध लगाने की कोशिश करेंगी. दूसरे चरण के लिए चुनावी अखाड़े में बीजेपी, कांग्रेस, आप और निर्दलीय समेत करीब 60 दलों के 833 उम्मीदवार हैं.  राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, उम्मीदवारों में 285 निर्दलीय भी शामिल हैं. बीजेपी और आप सभी 93 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसकी सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago