पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा मंगल ग्रह 13 अक्टूबर को

17 साल बाद यह संयोग आया है बिना टेलीस्कोप के यह घटना आम लोग देख पाएंगे

नईदिल्ली: 13 अक्तूबर की रात को अंतरिक्ष में एक दुर्लभ नजारा दिखने वाला है। वैज्ञानिकों का कहना हैं कि इस रात मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब आ जाएगा। मंगल ग्रह के पृथ्वी के पास आने की वजह से यह आम लोगों को भी दिखाई दे सकता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात को मंगल, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होंगे इसलिए ही इसे दुर्लभ संयोग कहा जा रहा है।

जानकारों का कहना हैं कि 2003 के बाद 13 अक्तूबर की रात ऐसा संयोग बनने जा रहा है। वैज्ञानिकों की मानें तो कल के बाद 15 साल बाद यानी 11 सितंबर, 2035 में ऐसा योग दोबारा बनेगा। कहा जा रहा है कि इस सप्ताह मंगल की पृथ्वी से दूरी घटकर लगभग 6 करोड़ 20 लाख किलोमीटर हो जाएगी।

इस खगोलीय घटना को मार्स एट अपोजिशन कहा जाता है।

खगोल वैज्ञानिक दीपक शर्मा के मुताबिक 13 अक्टूबर को मंगल पृथ्वी के सबसे ज्यादा नजदीक होगा। ये स्थिति 2003 के बाद अब आई है। 13 अक्टूबर के बाद फिर 15 साल बाद यानी कि साल 2035 में फिर मंगल, पृथ्वी के इतना नजदीक होगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी छत से इसे नंगी आंखों से भी देख पाएंगे।

मंगल ग्रह का पृथ्वी के पास आना और मंगल का पृथ्वी और सूर्य की सीध में आना दो अद्भुत खगाेलीय घटनाएं हैं। पिछली बार 6 अक्टूबर को मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब आया था। वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल और पृथ्वी हर 26 माह बाद एक दूसरे के पास आते हैं। दोनों ग्रहों के अंडाकार पथ में घूमने की वजस से और पृथ्वी और मंगल की कुछ डिग्री झुकी होने से दूरी घटती-बढ़ती रहती है।

अंतरिक्ष के ग्रहों को देखने के लिए टेलीस्कोप की जरूरत पड़ती है। लेकिन मंगल ग्रह के पृथ्वी के पास आने की वजह से इस बार लोगों को बिना टेलीस्कोप के ही मंगल ग्रह दिख सकेगा। वैज्ञानिकों और आम लोगों में इसके प्रति खासा उत्साह है।

13 अक्टूबर, मंगलवार को मंगल, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में आ रहे हैं। शाम को जब सूर्य अस्त हो रहा हाेगा तो पूर्व में मंगल ग्रह उदित होता दिखाई देगा। इस समय पृथ्वी के सबसे नजदीक होने की वजह से यह बड़ा और स्पष्ट दिखाई देगा। फिलहाल चंद्रमा देरी से उदित हो रहा है इसलिए इसे देखने में बाधा नहीं होगी।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

7 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

7 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

7 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago