पूर्व सांसद अरुण कुमार के पुत्र की राजनीतिक इंट्री, पटना स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए ऋतुराज का नॉमिनेशन कल

पटना। बिहार की राजनीति में एक और नेता पुत्र की इंट्री हुई है। जहानाबाद के पूर्व सांसद व भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार के पुत्र ऋतुराज अब राजनीतिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं। पेशे से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ऋतुराज बिहार विधान परिषद (एमएलसी) के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाग्य आजमाएंगे। वे बतौर निर्दलीय प्रत्याशी कल 1 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे करेंगे।

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान में बिहार सरकार के मंत्री व जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार निर्वाचित सदस्य हैं। वे भी एनडीए गठबंधन समर्थित जदयू उम्मीदवार के तौर पर कल ही 1 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

पूर्व सांसद अरुण कुमार के पुत्र ऋतुराज भले ही निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उतर रहे लेकिन अपने पुत्र के लिए अरुण कुमार लगातार प्रचार में लगे हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से भी स्नातक मतदाताओं से अपने पुत्र के समर्थन में मतदान की अपील कर रहे हैं। ऋतुराज भी विगत कई महीनों से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पटना, नालन्दा, नवादा आदि जिलों में स्नातक मतदाताओं के बीच पैठ बनाने में सक्रिय रहे हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

6 days ago