
पूर्व शिक्षामंत्री सह मांडर विधायक बंधु तिर्की ने एम मोदस्सर द्वारा लिखित पुस्तक “झारखंड में लोक विश्वास का स्वरूप” का लोकार्पण अपने आवास में किया। इस पुस्तक के लोकार्पण के पश्चात बंधु तिर्की ने कहा कि लोक विश्वास हमारी परंपरा है, जिसे जीवित रखना जरूरी है। आधुनिक युग में हम इन्हें पीछे छोड़ते जा रहे है। यह पुस्तक हमारे लोक विश्वासों को नई पीढ़ी तक पहुचाने के लिए संजीवनी साबित होगी।
इस दौरान लेखक एम मोदस्सर ने बताया कि भारत के बहुत सारे विद्वानों और आधुनिक समाज का झारखंड में माने जाने वाले लोक विश्वासों को अंध विश्वास कहना कहीं न कहीं गलत साबित होता दिख जाता है। वैज्ञानिक युग के इस संसार में भी झारखंड में लोक विश्वास की जड़ें इतनी मजबूत है कि यहाँ इसे नजरअंदाज करना नामुमकिन है। धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक-सभी प्रकार की शिक्षा के लिए सदियों से यहाँ के लोग अपने अपने पूर्वजों से प्राप्त लोक साहित्य का ही सहारा लेते आए हैं।
इस मौके पर मजकूर आलम सिद्दीकी, जावेद अख्तर, ज़फर इमाम, अशोक कुमार दास, महबूब आलम, नीतू मुंडा, पुष्पा उराँव, बीना कुमारी, अनिमेष बागची, सोनू लकड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More