बड़ी खबर

पूर्व विधायक के घर मिले विदेशी हथियारों के जखीरे, 5 किलो सोना, 5 करोड़ नगद

Bharat varta desk:

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हरियाणा के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह के घरों पर तलाशी अभियान चलाया. दिलबाग सिंह के घर से बड़ी मात्रा में अवैध फॉरेन मेड आर्म्स, 300 कार्टन में अवैध सामान, 100 से ज्यादा शराब की बोतलें, 5 करोड़ रुपये कैश और करीब चार से पांच किलो बुलियन बरामद किया गया है. बड़ी मात्रा में संपत्ति के दस्तावेज भी दिलबाग सिंह के ठिकाने से मिले हैं.
बुलियन सोने और चांदी के विशुद्ध टुकड़े को कहते हैं, जिसे आधिकारिक तौर पर कम से कम 99.5 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है. यह सिल्लियां या बार के रूप में होता है. यह नियम अनुसार केंद्रीय बैंकों द्वारा भंडार में रखा जाता है या संस्थागत निवेशकों द्वारा उनके पोर्टफोलियो पर मुद्रास्फीति के प्रभाव से बचाव के लिए उपयोग किया जाता है.

गुरुवार से ही चल रहा है तलाशी अभियान
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हरियाणा के यमुनानगर जिले में कथित अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है. इसी को लेकर प्रदेश के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी की गई थी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

11 hours ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

13 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

16 hours ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 day ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

5 days ago