
Bharat Varta Desk: इलाहाबाद की महिला ने बिहार के पूर्व विधायक और बिहार कैडर के आईएएस अफसर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आज महिला पटना पहुंची थी उसने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और अपने साथ हुई घटनाओं का सिलसिलेवार वर्णन किया। उसने कहा कि वर्ष 2016 के फरवरी में उस समय विधायक रहे नेता ने पटना बुलाकर उसके साथ गन पॉइंट पर रेप किया। महिला ने रुकनपुरा के एक अपार्टमेंट का नाम लिया जिसमें उसके साथ विधायक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि विधायक ने उसे राज्य महिला आयोग का सदस्य बनवाने का आश्वासन दिया था। उसके बाद विधायक ने दिल्ली में भी उसके साथ अलग-अलग होटलों में दुष्कर्म किया। विधायक ने सिंदूर लगाकर उससे शादी करने का नाटक रचा और कहा कि अपनी पत्नी से तलाक लेने के बाद उसके साथ विधिवत शादी रचाएंगे। फिर एक बार पुणे ले गए और वहां आईएएस अफसर के साथ उसके संग रेप किया। महिला ने बताया कि वह आईएएस 1997 बैच के हैं। वर्ष 2018 में उसे 1 पुत्र भी हुआ। मगर दोनों में से कोई उसके पुत्र को स्वीकारने को तैयार नहीं है। महिला ने मांग की कि डीएनए टेस्ट करा कर उसके पुत्र को पिता का नाम मिलना चाहिए। आज महिला ने दानापुर कोर्ट में केस भी किया है। उसने बताया कि इसके पहले उसने इलाहाबाद और पटना के एसएसपी को लिखित शिकायत की थी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More