बड़ी खबर

पूर्व राज्यपाल के कई फैसले वर्तमान राज्यपाल के निशाने पर, सात कुल सचिवों के काम पर रोक के बाद अब किसकी बारी

‍ Bharat Varta desk: बिहार के 7 विश्वविद्यालयों के कुलपति के कामकाज पर रोक लगाने के बाद वर्तमान राज्यपाल और कई बड़े फैसले ले सकते हैं। पूर्ववर्ती राज्यपाल ने जाते-जाते कई ऐसे फैसले आनन-फानन में लिए जिन को लेकर तरह-तरह के चर्चा का बाजार गर्म रहा। इसमें मगध विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति का मामला भी शामिल है। कहा जा रहा है कि वर्तमान राज्यपाल पूर्ववर्ती राज्यपाल फागू चौहान के कई फैसलों की समीक्षा कर सकते हैं।

फिलहाल शनिवार को राज्यपालराजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के प्रधान सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सातों विश्वविद्यालय के कुलसचिवों के काम पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाया जाता है। इनमें वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा, मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, पटना विश्वविद्यालय, पटना, मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, पटना और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के कुलसचिव के कामकाज पर रोक लगाई गई है। इनकी नियुक्ति पिछले राज्यपाल ने की थी जिसको लेकर कई सवाल उठे थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

5 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

7 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

2 weeks ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

2 weeks ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago