बड़ी खबर

पूर्व मध्य रेलवे ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनें शुरू की

NEWSNLIVE DESK: पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार में छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पटना से सहरसा और जयनगर समेत 7 जगहों के लिए कुल 7 इंटरसिटी ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. ये ट्रेनें 21 नवंबर से 30 नवंबर के बीच चलाई जाएंगी. यह ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित होंगी, बिना रिजर्वेशन के इसमें कोई भी यात्रा नहीं कर सकेगा. समस्तीपुर रेलमंडल के दरभंगा से पटना और सहरसा से पटना के बीच मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन 30 नवंबर तक प्रतिदिन होगा

रेलवे ने मेमू ट्रेनों की समय सारणी भी जारी कर दी है. यात्री अनारक्षित काउंटर या मोबाइल ऐप के जरिए टिकट लेकर इन ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं. मेमू स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों का टाइमटेबल

ट्रेन नंबर 03357 दरभंगा से पटना मेमू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन 15:00 बजे दरभंगा से खुलकर 16:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन समस्तीपुर से 16:20 बजे खुलकर वाया मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकती हुई रात में 21:30 बजे पटना पहुंचेगी.इसी तरह ट्रेन नंबर 03358 मेमू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन पटना से सुबह 7 बजे खुलकर पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर रुकते हुए 13:30 बजे दरभंगा स्टेशन पहुंचेगी. दूसरी तरफ मंडल के सहरसा स्टेशन से ट्रेन नंबर 03359 मेमू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन दिन में 3 बजे खुलकर खगड़िया, बेगूसराय, मोकामा, पटना साहिब स्टेशन होते हुए 22:15 बजे पटना पहुंचेगी.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

1 day ago

सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

2 days ago

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

2 days ago

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

3 days ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

4 days ago