
भारत वार्ता संवाददाता: बिहार में सड़क हादसों पर रोक नहीं लग पा रही है। आए दिन सड़कों पर लोग ढेर हो रहे हैं। 2 दिन पहले गया में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी वही आज पूर्णिया में कार और ट्रक की टक्कर में चार युवकों की मौके पर मौत हो गई। यह घटना शनिवार की देर रात की है।
बिहार के पूर्णिया जिले में सदर थाना के NH 57 पर शीशा बाड़ी के पास यह घटना हुई है। कार पर 7 लोग सवार थे। तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। दरअसल हाईवे पर दौड़ने वाले वाहनों को नियम का पालन कराने वाला कोई नहीं है। पुलिस पेट्रोलिंग के नाम पर पैसे वसूली में मस्त रहती है। छोटी गाड़ी हो या बड़ी गाड़ी लोग मनमाने ढंग से चलाते हैं। खासतौर से ट्रक बिहार और झारखंड की सड़कों पर काल बन कर दौड़ रहे हैं। शराब पीकर अनाड़ी ड्राइवर ट्रकों को मनमानी गति से हांक रहे हैं। ट्रक की चपेट में आने से कार और बाइक सवार लगातार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More