
सुपौल: राघोपुर थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी गांव से अहले सुबह मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां किसी ने एक नवजात शिशु को कार्टून में डालकर पुलिया के नीचे एक झाड़ी में फेंक दिया। लेकिन इस बीच गांव के कुछ लोग पुल के नीचे नवजात को देखकर उसे अस्पताल पहुंचाया।दरअसल कोरियापट्टी गांव में मदरसा के समीप से गुजर रहे कुछ लोगों को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद लोग उस नवजात को अस्पताल पहुंचा दिया। इसके बाद लोगों ने राघोपुर पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तत्काल बच्चे को गनपतगंज पीएचसी में भर्ती करवाया।
जहां बच्चे का इलाज होने के बाद बच्चा स्वस्थ हो गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे को देखने व गोद लेने की ललक में अस्पताल परिसर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
उसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन वाले वहां पहुंचकर बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद वे लोग कागजी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को अपने साथ सुपौल लेकर चले गए।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More