
नई दिल्ली / अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। मां को देखने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल में उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के कुछ मंत्री भी मौजूद हैं। अस्पताल के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
इससे पहले मंगलवार देर रात हीराबा की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। अस्पताल ने बुधवार दोपहर को हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि हीराबा की तबीयत अब स्थिर है।
हीराबा ने जून में ही अपना 100वां जन्मदिन मनाया है। प्रधानमंत्री मोदी भी उस समय उनसे मिलने आए थे। इधर, राहुल गांधी ने भी हीराबा के जल्द ठीक होने की कामना की है। राहुल ने लिखा- एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्विट कर लिखा- मुश्किल घड़ी में PM मोदी के साथ। PM मोदी की माता जल्द स्वस्थ हों।
यूएन मेहता अस्पताल ने कहा- उनकी हालत स्थिर
2016 में भी बिगड़ी थी हीराबा की तबीयत
इससे पहले 2016 में भी हीराबा की तबीयत बिगड़ी थी। तब उन्हें एक सामान्य नागरिक की तरह 108 एंबुलेंस के जरिए गांधीनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इतना ही नहीं सामान्य मरीजों की तरह ही हीराबा का अस्पताल के जनरल वार्ड में इलाज किया गया था।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More