
Bharat varta desk:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में टोक्यो ओलंपिक में गए भारतीय दल को चियर करके उनका हौसला बढ़ाने की अपील की है। आज देश के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने 26 जुलाई को कारगिल दिवस, अमृत महोत्सव से लेकर स्वतंत्रता दिवस पर बात की। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस के बारे में लोग जरूर पढ़ें और जानें। युद्ध में सैनिकों के पराक्रम की घटनाएं हमें रोमांचित करती हैं। मणिपुर में बढ़ रही सेब की खेती और लखीमपुर खीरी में महिलाओं को केले के तने से फाइबर बनाने की ट्रेनिंग देने जैसे विषयों की भी प्रधानमंत्री ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि केले के आटे से केरल में गुलाबजामुन और डोसा बनाए जा रहे हैं. इनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि त्योहारों के बीच हम यह नहीं भूले कि कोरोनावायरस हमारे बीच से गया नहीं है। सुरक्षा नियमों का हमें जरूर पालन करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि
अपने लिए सब कोई जीता है मगर असल में वही जीता है जो परोपकार के लिए जीता है।
पीएम मोदी ने इस दौरान चंडीगढ़ के संजय राणा का जिक्र किया जो कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को फ्री में छोटे भटूरे दे रहे हैं।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More