
Bhatwa varta desk: आज पटना में रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को पत्र लिखकर शोक जताया है। इसके साथ उन्होंने स्वर्गीय रामविलास के प्रति श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। इस पत्र को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया है।
चिराग पासवान ने ट्वीट किया है कि, “ पिताजी के बरखी के दिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश मुझे प्राप्त हुआ है। सर आपने पिता जी के पूरे जीवन के सारांश को अपने शब्दों में पिरो कर उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों का सम्मान किया है व उनके प्रति अपने स्नेह को प्रदर्शित किया है। यह पत्र मेरे और मेरे परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करता है। आपका स्नेह व आशीर्वाद बना रहे।”
क्या लिखा है प्रधानमंत्री ने
पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामविलास पासवान को देश का महान सपूत, बिहार का गौरव और सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज बताई है। पीएम ने लिखा है कि आज का दिन उनके लिए बहुत ही भावुक भरा दिन है। वे आज के दिन न केवल आत्मीय मित्र कोयाद कर रहे हैं बल्कि रामविलास के जाने से जो राजनीतिक शून्यता उत्पन्न हुई है उसे भी अनुभव कर रहे हैं। पत्र में मोदी ने रामविलास पासवान के साथ अपने लंबे राजनीतिक जीवन के अनुभवों की चर्चा की है। साथ ही एनडीए सरकार में रामविलास पासवान के कामकाज और योगदान ओं की चर्चा की है।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More