पीएम मोदी ने दिवाली मिलन में कहा- 40 साल से ऊपर के पत्रकारों की स्वास्थ्य जांच आवश्यक

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बीजेपी दफ्तर में दिवाली मिलन समारोह में पहुंचे. पीएम मोदी ने कहा कि छठ पूजा उत्सव ग्लोबल हो गया है. हमारे त्योहार अब ग्लोबल हो रहे हैं. खुशी की बात है; पहले कुछ राज्यों के पर्व अधिकतर वहीं तक सीमित रहते थे, लेकिन जैसे-जैसे इलेक्ट्रानिक मीडिया का प्रभाव बढ़ा है, उस वजह से नवरात्रि, काइट फ्लाइंग, छठ पूजा जैसे त्योहार देश के हर कोने में मनाए जाने लगे हैं. दुनिया बेहद कठिन दौर से गुजरी है. मानव जाति के इतिहास में कोविड काल बेहद दर्दनाक है. जिसकी वजह से कई चीजें बदली हैं. हमारे कोविड के बाद पहली बार त्योहार का आनंद आया है.
पीएम मोदी ने पत्रकारों के साथ दिवाली मिलन समारोह में कहा कि यह बहुत दु:खद है कि पिछले दिनों छोटी आयु के कुछ पत्रकारों को हमने खोया है. हमारा जीवन अधिकांश समय बहुत तनावपूर्ण और व्यस्त रहता है. 40 के बाद नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था बनाने की जरूरत है. मीडिया समूह के मेडिकल चेकअप को लेकर पीएम ने कहा कि हम और मीडिया के साथी मिलकर अगर हम कुछ बना सके तो अच्छा रहेगा.
पीएम मोदी ने मीडिया से लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक को लेकर शिक्षित करने का भी आग्रह किया. बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी का भी एक डीपफेक वीडियो सामने आया था, जिसमें दावा किया गया था कि पीएम मोदी गरबा कर रहे हैं. हालांकि यह वीडियो फेक था.
पीएम मोदी ने कहा, ‘AI के कारण खासतौर से डीप फेक के कारण संकट आ रहा है. इस संकट के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सकता है. अभी मैं एक वीडियो देख रहा था की मैं एक वीडियो में गरबा खेल रहा हू. मुझे खुद लगा की क्या बना दिया. पर यह चिंता का विषय है.’ बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लेकर जमकर बवाल मचा था. अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर इस मामले में कार्रवाई की अपील की थी.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

6 days ago