
Bharat varta desk:
अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजा महेन्द्र सिंह विश्वविद्यालय का बटन दबाकर शिलान्यास किया। इस मौके पर विश्व विद्यालय पर बनी फिल्म दिखाई गई जिसमें राजा महेंद्र प्रताप के संक्षेप इतिहास के साथ शिक्षा में गुणात्मक सुधार के बारे में बताया गया है। यहां डिफरेंस की भी पढ़ाई कराई जाएगी। शिलान्यास के साथ प्रधानमंत्री ने डिफेंस यूपी कारिडोर अलीगढ़ नोड के काम की प्रगति समीक्षा भी की।
इस मौके पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने आजादी की लड़ाई में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने वृंदावन में कॉलेज बनवाया, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए ज़मीन उन्होंने ही दी थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के नायकों से नई पीढ़ी को परिचित कराने का काम नहीं किया गया। राजा महेंद्र प्रताप सिंह के योगदान को आज की पीढ़ी से परिचित कराने का काम किया जा रहा है। 20वीं सदी की गलतियों को 21वीं सदी का भारत सुधार रहा है। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने अलीगढ़ में बनने वाले ताले और हथियार की चर्चा की।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्री कृष्ण के जयकारे के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत भाषण शुरू किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों की रूपरेखा पेश की। यहां बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय निर्माण की आधारशिला रखे जाने के फैसले को जाट वोट को भाजपा से जोड़ने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More