पीएम मोदी आज काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक भव्य समारोह में यहां काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन करेंगे और 55 हाई-डेफिनिशन (एचडी) कैमरों, चार जिमी जिब एवं एक बड़े ड्रोन की मदद से की जाने वाली इस कार्यक्रम की कवरेज भी ‘‘उतनी ही यादगार’’ होगी। ‘दिव्य काशी, भव्य काशी’ कार्यक्रम के प्रसारण के लिए इस समय दूरदर्शन के 55 कैमरामैन, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य कर्मियों समेत करीब 100 लोगों का दल पवित्र शहर में डेरा डाले हुए है। इस संबंध में एक उच्च पदस्थ आधिकारिक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘55 एचडी कैमरों, सात अपलिंक सैटेलाइट वैन, समाचार एकत्र करने वाली चार सेलुलर सचल इकाइयों, एक आरएफ (रेडियो फ्रीक्वेंसी) कैमरे, चार जिमी जिब और एक ड्रोन की मदद से इस समारोह की यादगार कवरेज की जाएगी।’’

सूत्र ने बताया कि इससे पहले प्रधानमंत्री की केदारनाथ मंदिर की यात्रा को भी दूरदर्शन ने व्यापक स्तर पर कवर किया था, लेकिन ‘‘काशी में कवरेज वास्तव में वृहद होगी और समारोह की ही तरह यादगार भी होगी।’’ मोदी वाराणसी के मध्य में स्थित महत्वाकांक्षी काशी विश्वनाथ गलियारे को सोमवार को लोगों को समर्पित करेंगे। इस विशाल परियोजना से वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सूत्र ने कहा, ‘‘हम काल भैरव मंदिर से कवरेज शुरू करेंगे और इसके बाद समारोह संबंधी मोदी की दिन भर की गतिविधियां प्रसारित की जाएंगी।’’ उन्होंने बताया कि क्रूज के माध्यम से प्रधानमंत्री की यात्रा, ललिता घाट पर उनका आगमन, गलियारे के विशाल परिसर में उनकी गतिविधियों को शानदार तरीके से कैमरों में कैद किया जाएगा। गर्भगृह के अंदर, काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीकांत मिश्रा मोदी को पूजा कराएंगे और दूरदर्शन इसे भी प्रसारित करेगा।

इस कार्यक्रम के मद्देनजर यहां के अधिकतर निवासियों और घरेलू पर्यटकों में उत्साह है, जिसे देखते हुए वाराणसी में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रतिष्ठित मंदिर के पास सड़कों पर नक्काशीदार लैम्प पोस्ट पर पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें ‘‘इस परियोजना के दृष्टिकोण को साकार करने’’ के लिए मोदी की प्रशंसा की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि मोदी अपराह्न लगभग एक बजे मंदिर जाएंगे और लगभग 339 करोड़ रुपये की लागत से बने श्री काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago