
पाकुड़ से मनोज कुमार चौबे की रिपोर्ट– भारतीय जनता पार्टी ने आज पाकुड़ में व्याप्त बिजली, पानी संकट और अन्य जन समस्याओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। जन समस्याओं के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाले गए पैदल मार्च का नेतृत्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने किया। बड़ी संख्या में भाजपाई अटल चौक से निकले और नारे लगाते हुए गांधी चौक तक गए। रैली में झारखंड सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए।
28 माह में एक भी विकास काम नहीं-बाबूलाल मरांडी
भाजपा के धरना- प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार ने 28 महीने के कार्यकाल में एक भी विकास का काम नहीं किया है। चारों ओर घपले, घोटाले, अपराध, भ्रष्टाचार का बाजार गर्म है। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनके अपने शुरुआत के 28 महीने के कार्यकाल में झारखंड ने विकास की इबारत लिखी थी। लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार में राज्य की स्थिति डांवाडोल हो गई है। उन्होंने खनन पट्टे में धांधली को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की।
जनसमस्याओं पर ध्यान दे सरकार-बाबू धन मुर्मू
पाकुड़ जिला परिषद के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबू धन मुर्मू ने कहा कि जिले में बिजली की स्थिति बेहद ही नाजुक है। बिजली के अभाव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। विकास की योजनाएं बाधित हैं। आदिवासियों के विकास के लिए चलाई जा रही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि जन समस्याओं पर संवेदनशील व्यवहार करे। हेमंत सोरेन राज्य के सभी लोगों के मुख्यमंत्री हैं ना कि केवल झारखंड मुक्ति मोर्चा या किसी खास पार्टी के। इसीलिए विकास का लाभ राज्य के हर आदमी तक पहुंचे इसका प्रयास सरकार का होना चाहिए।
रैली को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिस्त्री सोरेन, जिला अध्यक्ष बलराम दुबे, अनुग्रहित प्रसाद साह, सुनील कुमार सिन्हा विश्वनाथ भगत, शबरी पाल महिला जिला अध्यक्ष समेत कई लोगों ने संबोधित किया।
पटना। पटना नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के प्रचार-प्रसार को लेकर चंद्रगुप्त… Read More
Bharat varta Desk झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी गई… Read More
Bharat varta Desk भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा,… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More