
भारत वार्ता डेस्क : सात साल पहले उत्तर प्रदेश में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के तबेले से उनकी भैंसें गायब होने की खबर आई थी, उस समय रामपुर से लेकर लखनऊ तक सरकारी अमला हिल गया था. जिले के आला अधिकारियों ने गायब हुई मंत्री जी के भैंसों को ढूंढने के लिए पूरे सिस्टम को लगा दिया था तब जा कर आजम खान की भैंसें बरामद हुई थीं.
अब ऐसा ही एक मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर गुजरांवाला में आया है, जहां पर वहां के कमिश्नर जुल्फिकार अहमद घुमन का पालतू कुत्ता मंगलवार को सरकारी बंगले से लापता हो गया. इसके बाद तो उन्होंने जिले की सारी मशीनरी और कर्मियों को इसे खोजने के लिए लगा दिया. कमिश्नर ने अपने स्टाफ को खूब फटकार लगाई गई कि कुत्ता घर से बाहर कैसे निकला.
कुत्ते को किसी भी कीमत पर खोजने का जिम्मा गुजरांवाला शहर के नगर निगम और स्थानीय पुलिस को मिला. पुलिस ने घर-घर तलाशी अभियान चलाया तो वहीं नगर निगम के कर्मचारी कुत्ते को खोजने के लिए बाकायदा एक ऑटो रिक्शा में बैठ लाउडस्पीकर से पूरे शहर में ऐलान करते हुए कहने लगे, “हज़रात हज़रात हज़रात…गुजरांवाला शहर के कमिश्नर साहब का कुत्ता जो कि जर्मन शेफर्ड नस्ल का है, अगर किसी को मिले तो वह उसे लेकर कमिश्नर साहब के घर पर पहुंचा दे.”
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More