देश दुनिया

पाकिस्तान की नई चाल, करतारपुर गुरुद्वारा के रख रखाव से सिखों को हटाया, बनाई नई कमेटी

करतारपुरः पाकिस्तान सरकार ने करतारपुर गुरुद्वारा पर एक और नई चाल चली है। पाकिस्तान ने करतारपुर गुरुद्वारे का रख-रखाव पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से छीन कर ETPB यानी Evacuee Trust Property Board को दे दिया है।इस प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट” में कुल 9 सदस्य हैं, लेकिन उनमें एक भी सिख समुदाय से नहीं है और ये बात भारत के लिए चिंता का बिषय है। मो. तारिक़ खान को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का सीईओ बनाया गया है। इसके साथ ही सबसे जरूरी बात यह है कि पाकिस्तान में ETPB को ISI पूरे तरीके से कंट्रोल करती है। यानी की करतारपुर गुरुद्वारे का रख रखाव आईएसआई की निगरानी में होगा। पाकिस्तान सरकार के इस फैसले की में यह भी कहा गया है कि गुरुद्वारे का रख-रखाव करने वाला प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट इस संबंध में एक प्रोजेक्ट बिजनेस प्लान को लागू करेगा। यानी इमरान खान सरकार आस्था के स्थल को व्यावसायिक स्थल में बदलने का इरादा रखती है। पाकिस्तान ने कहा था कि वो हर श्रद्धालु से 20 डॉलर सर्विस फीस वसूलने का इरादा रखता है। पाकिस्तान इस गलियारे से हर साल 258 करोड़ रुपए कमाना चाहता है। भारत ने कई बार पाकिस्तान से इस पर विरोध जताया था लेकिन पाक इस पर सहमत नहीं हुआ।

Kumar Gaurav

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

2 days ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

3 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

4 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

6 days ago