
Bharat varta desk:पांचवें चरण में 61 विधानसभा सीटों पर 693 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है। आज सुबह से वोटिंग शुरू हो गई है। सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली जिले में वोट गिराए जा रहे हैं।
केशव मौर्य से लेकर राजा भैया समेत कई प्रमुख चेहरों के भाग्य का फैसला
आज के वोटिंग में कई प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों के भाग्य का फैसला होना है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं तो इलाहाबाद पश्चिम से प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री व प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह, इलाहाबाद दक्षिण से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मनकापुर सु. सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री मैदान में हैं।
वहीं दूसरी ओर कुण्डा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष व चर्चित नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया, प्रतापगढ़ सदर से अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल, अमेठी से डा.संजय सिंह, बाराबंकी की जैदपुर सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.एल.पुनिया के बेटे तनुज पुनिया की जीत हार पर भी आज मोहर लगनी है।
आज प्रधानमंत्री बनारस में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में बूथ कार्यकर्ताओं को पूर्वांचल की जीत का मंत्र देंगे। वे सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 3361 बूथों के कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे, जिनसे पीएम सीधा संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि छठे और 7वें चरण से पहले पीएम का काशी में ये संबोधन चुनाव में पूर्वांचल के मुद्दों और बूथ प्रबंधन के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश होगा।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More