बड़ी खबर

पहली बार ईडी कैडर के 11 अधिकारी जॉइंट डायरेक्टर पद पर प्रमोट

bharat varta desk:

केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कैडर के 11 अधिकारियों को संघीय धनशोधन-रोधी एजेंसी (federal anti-money laundering agency) में संयुक्त निदेशक (जेडी) के पद पर पदोन्नत किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों को संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पद जांच के लिहाज से काफी अहम होता है।
उच्च पदस्थ सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक पहले केवल एक या दो पद पर ही कैडर अधिकारियों को संयुक्त निदेशक के पद पर नियुक्त किया जाता था। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग ने मंगलवार को 11 अधिकारियों को उपनिदेशक से संयुक्त निदेशक रैंक में पदोन्नत करने का आदेश जारी किया।

उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि देश भर के 27 क्षेत्रीय कार्यालय समेत प्रवर्तन निदेशालय के पास 30 से अधिक संयुक्त निदेशक पद हैं। वर्तमान में, जेडी रैंक में केवल तीन ईडी कैडर के अधिकारी हैं, जबकि बाकी भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी हैं, जो प्रतिनियुक्ति पर निदेशालय में शामिल होते हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

2 days ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

3 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

4 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

6 days ago