
Oplus_131072
Bharat varta. Desk:
बिहार से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां स्कूल में फायरिंग हुई है। सुपौल के त्रिवेणीगंज के एक प्राइवेट स्कूल में पहली कक्षा के छात्र ने अपने सहपाठी को गोली मार दी है। इस घटना के बाद स्कूल के साथ-साथ आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है की छात्र ने अपने गार्ड पिता के पिस्टल से गोली चलाई है। छात्र द्वारा चलायी गोली दूसरे छात्र के हाथ में लगी है जिससे उसकी जान बच गई है। फिलहाल आनन-फानन में जख्मी छात्र को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More