बड़ी खबर

पहलगाम हमले में पाकिस्तान का बचाव करने वाला असम विधायक गिरफ्तार

Bharat varta Desk

पहलगाम आतंकवादी हमले में पाकिस्तान और उसकी संलिप्तता का कथित तौर पर बचाव करने के लिए असम में विपक्षी दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक अमीनुल इस्लाम को गुरुवार को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मताबिक मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी. इस बीच, AIUDF ने अमीनुल इस्लाम की टिप्पणियों से किनारा करते हुए कहा है कि ये उनके निजी विचार हैं, पार्टी के नहीं. गुवाहटी में असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “हमने एक वीडियो देखा है, जिसमें AIUDF विधायक पहलगाम हमले में पाकिस्तान और उसकी संलिप्तता का बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं. मैंने पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था और पुलिस महानिदेशक ने मुझे सूचित किया है कि विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है.”

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

8 hours ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

4 days ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

4 days ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

4 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

4 days ago