
बांकुड़ा: गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल भारतीय जनता पार्टी को 2021 के विधानसभा चुनाव में 200 विधायकों को जीतने का लक्ष्य दिया है. इसके साथ ही बंगाल भाजपा के नेताओं को ज्यादा से ज्यादा स्थानीय मुद्दे उठाने व केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्य के लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया.कोरोना महामारी के दौरान पहली दफा बंगाल दौरे पर पहुंचें अमित शाह गुरुवार को बांकुड़ा पहुंचें. बांकुड़ा में सबसे पहले अमित शाह ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद आदिवासी परिवार के घर में दोपहर को खाना खाया. इसके पहले शाह ने रवींद्र भवन में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग भी की.बैठक के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय समेत पार्टी के दक्षिण बंगाल के सांसद भी मौजूद थे.भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि शाह ने मीटिंग के दौरान कहा कि ममता सरकार के प्रति जनता में जनाक्रोश साफ नज़र आ रहा है. लोग ममता सरकार को बदलने के लिए तत्पर हैं. हमें लोगों के बीच जाकर काम करना होगा और उनके मुद्दे उठाने होंगे. वहीं बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि गृह मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्रान किया कि स्थानीय मुद्दे को लेकर जनता तक जायें, तो विधानसभा चुनाव में 200 सीट प्राप्त करने से भाजपा को कोई नहीं रोक सकता है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More